Breaking News

लुटेरी दुल्हन चार शादिंया करके लूटे लाखो रूपए —

इन दिनों छतरपुर जिले में लुटेरी दुल्हन का खेल चल रहा है जहां देखो वहां लुटेरी दुल्हन अभी हाल ही में एक मामला बिजावर क्षेत्र का जहां पर एक व्यक्ति से एक लड़की द्वारा 22 जनवरी को शादी की गई थी और उसके 8 दिन बाद लड़की अपनी सहेली के यहां शादी का बहाना बनाकर 3 तोला सोना और 20000 नगदी लेकर फरार हो गई इस गैंग में 5 लड़कियों के नाम सामने आए है जिनका नाम इशिता पटेल रजनी जोशी मुस्कान वर्मा एवं पिंकी लखेरा लड़कियों के एवं लड़कों के नाम राहुल सोनी सुनील अहिरवार मुख्य सरगना जो है वह कृष्णा सोनी बताया गया है जो लड़कों को शादी के लिए प्रिया पटेल को अपनी बहन बता कर शादी करवाता है और अच्छी खासी मोटी रकम ऐठ कर फरार हो जाते हैं इस गैंग में शुरूआत में बताया जाता है कि लड़की के माता-पिता नहीं है लड़की अनाथ है एवं इन कन्याओं के कन्यादान के लिए कुछ महिलाओं को रखा गया है जिसमें इस केस में शकुंतला सोनी द्वारा जो कि मरघट पहाड़ी छतरपुर की बताई जा रही है की बताई जा रही है जिसने प्रिया पटेल का कन्यादान किया इनकी शादी गहोई धर्मशाला छतरपुर से हुई थी फरियादी नितिन टिकरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिताजी खत्म हो चुके हैं मेरी माता जी पैरालाइसिस है जिस वजह से मैंने गरीब समझकर प्रिया पटेल से 22 जनवरी 2023 शादी रचाई थी जिसमें पहले दिन बताया गया था कि प्रिया पटेल के माता-पिता नहीं है एवं जब हमारी शादी हुई तो इनके साथ इनकी ही गैंग जिसमें 50 लोग थे जिसमे पांच लड़कियों के नाम एवं कन्यादान करने वाली शकुंलता सोनी का नाम इस गैंग में बताया गया प्रिया पटेल की पहले से ही 3 शादियां हो चुकी थी फिर भी नितिन टिकरया से चोथी शादी की एवं लूट कर भाग गई पुलिस से भी शिकायत की पर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं फरियादी ने कहा कहीं न कहीं कुछ पुलिस वाले भी इस गैंग से जुड़े हुए है इसलिए इन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय क्या कारवाही करते है।

Related posts

मध्‍यप्रदेश का सकल घरेलू उत्‍पाद वर्ष 2024-25 प्रचलित भावों पर रूपये 1503395 करोड़ पहुंच गया

khabarsamayper

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई

khabarsamayper

जबलपुर कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना के निर्देशानुसार पटवारियों का उपस्थिति रजिस्‍टर संधारित करने के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment