Breaking News

लोहगढ़िया समाज के 100 से अधिक परिवारों को बांटे तिरपाल

बारिश का मौसम जहां कई लोगों के लिए सुकून लेकर आता है, वहीं गरीब तबके और झोपड़ी व कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए यह तकलीफ का कारण भी बन जाता है। ऐसे ही समय में  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने  सागर जिले के बेरखेड़ी गांव के लोहगढ़िया मोहल्ले में तिरपाल वितरित किए, जिससे बारिश से उनके घरों की सुरक्षा हो सके और वे सुरक्षित रह सकें। 

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा मेरा परिवार है और परिवार के हर नागरिक की सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है। चाहे कितनी भी व्यस्तता हो, मैं हर वक्त आपके साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि लोहगढ़िया समाज ने भारतीय इतिहास में उल्लेखनीय योगदान दिया है और उनके त्याग और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जरूरतमंदों की मदद के लिए वे सदैव तत्पर हैं।

मंत्री ने विकास का संकल्प दोहराया

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास का खाका भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, नल-जल योजना के माध्यम से हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाया जा रहा है और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सुरखी विधानसभा को शहरी सुविधाओं से लैस एक मॉडल क्षेत्र बनाया जाए। 

लोहगढ़िया समाज ने किया मंत्री श्री राजपूत का सम्मान

मंत्री श्री राजपूत के इस सेवा कार्य से भाव विभोर होकर लोहगढ़िया समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में मंत्री श्री राजपूत द्वारा दी गई मदद उनके लिए संबल का कार्य करेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे

 जहाँ बारिश का मौसम कई लोगों के लिए सुकून लाता है, वहीं झोपड़ी और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए यह मौसम मुसीबत बन जाता है। ऐसे में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए सागर जिले के बेरखेड़ी गांव के लोहगढ़िया मोहल्ले में रहवासियों को तिरपाल वितरित किए, जिससे वे बारिश के दुष्प्रभाव से अपने घरों की रक्षा कर सकें।

Related posts

विश्व मच्छर दिवस : मलेरिया से मुक्ति की ओर छतरपुर की पहल

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की नई पहल — “सशक्त नारी” अभियान से महिलाएं अब गोपनीय रूप से दे सकेंगी सूचना और शिकायतें

khabarsamayper

छतरपुर: अपहरण व मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोटू राजा फरार

khabarsamayper

Leave a Comment