Breaking Newsअन्य

विदिशा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले — मोदी जी के नेतृत्व में खेलों का स्वर्ण युग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज खेलों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच और कल्पनाशीलता के कारण आज देशभर में सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन संभव हो पा रहे हैं, जो युवाओं में खेल भावना और फिटनेस को प्रोत्साहित करते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात विदिशा स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया और कहा कि विदिशा नगर खेलों और खिलाड़ियों के विकास में अब दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों को भी पीछे छोड़ेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “फिट इंडिया मूवमेंट” अभियान की शुरुआत कर पूरे देश में स्वास्थ्य और खेल संस्कृति को नया आयाम दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विदिशा ऐतिहासिक नगरी है, जिसका संबंध सम्राट अशोक और उज्जैन से रहा है। उन्होंने बताया कि सम्राट विक्रमादित्य ने लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा की थी, और आज भी विदिशा लोकतांत्रिक व्यवस्था का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि नए संसद भवन की संरचना विदिशा के विजय मंदिर से प्रेरित है, जबकि पुरानी संसद का आकल्पन मध्यप्रदेश के मितावली के 64 योगिनी मंदिर पर आधारित था — यह दर्शाता है कि मध्यप्रदेश लोकतांत्रिक परंपरा में विशेष स्थान रखता है।

Related posts

मंगलवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया कहा कि राज्य सरकार ने गिद्धों सहित अन्य पशु पक्षियों की संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण के लिए सतत प्रयास किए हैं।

khabarsamayper

ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा और नशा मुक्त बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल

khabarsamayper

Leave a Comment