Breaking Newsविविध

विधानसभा क्षेत्र चंदला के रामपुर घाट पर एसएसटी टीम ने चैकिंग में 3 लाख कैश पकड़े जिलेभर में 54 एसएसटी टीमें हैं एक्टिव

विधानसभा क्षेत्र चंदला के रामपुर घाट पर एसएसटी टीम ने चैकिंग में 3 लाख कैश पकड़े
जिलेभर में 54 एसएसटी टीमें हैं एक्टिव
——-
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत लागू आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन कराने एसएसटी एवं एफएसटी टीमें जिलेभर में एक्टिव हैं। बनाए गए बैरियर प्वाइंट पर एसएसटी टीम द्वारा सघन वाहन चौकिंग की जा रही है। जिसमें विशेष रूप से चेक पोस्ट से निकलने वाले वाहनों की एंट्री और निकलने का समय दर्ज किया जा रहा है। साथ ही अवैध रूप से कैश, शराब व अन्य नशीले पदार्थ, बेशकीमती धातुओं एवं मुफ्त में बांटने वाली सामग्रियों को चेक कर पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही की जा रहीं है। जिससे जिले में शांति पूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराए जा सकें।
इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र चंदला के रामपुर घाट पर बनाए गए चैकिंग प्वांइट पर सोमवार को एसएसटी टीम ने वाहनों की सघन चैकिंग के दौरान 3 लाख रूपये कैश बरामद किये गए। साथ ही मौके पर पंचनामा बनाकर मामले को विवेचना में लिया गया है। जब्त कैश चार पहिया वाहन गाडी क्रमांक यूपी 90 वाई 1011 से जिले में लाया जा रहा था। कार में बैठे आबिद खान पिता अब्दुल वदूद तहसील नरैनी जिला बादा से तीन लाख रुपये जब्त किये गये। जिसका मौके से पंचनामा कथन लेकर कार्यवाही की गयी।

Related posts

रतलाम जिला अस्पताल में हंगामा: ड्रेसिंग रूम में युवक और पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट

khabarsamayper

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी भागीरथ पटेल और होटल तुलसा इन के संचालक दिलीप शर्मा पर एफआईआर

khabarsamayper

स्वस्थ मध्यप्रदेश-सशक्त मध्यप्रदेश को मूर्त रूप देने उठाये गए सशक्त कदम

khabarsamayper

Leave a Comment