Breaking Newsअन्य

“विशेष मुस्कान अभियान” के तहत 24 घंटे में 6 एवं अभियान के 15 दिनों में 50 गुम बालक-बालिका को किया गया दस्तयाब

छतरपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम/अपहृत हुए बालक बालिकाओं एवं गुम हुए व्यक्तियों की तलाश कर दस्तयाबी की जाकर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया जा रहा है। साथ ही अन्य राज्यों एवं जिलों के व्यक्ति, बालक, बालिकाएं एवं मानसिक विक्षिप्त, घायल जो गुम होकर छतरपुर जिले में मिलते हैं, संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है। बाजार, धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थानों से गुम हुए सैकड़ो शिशु, बालक, बालिकाएं एवं अन्य की दस्तयाबी की गई है। दिनांक 1 जनवरी 2025 से अभी तक(पंजीकृत) गुम हुए करीब 187 से अधिक बालक बालिकाएं दस्तयाब की गई हैं।
पुलिस मुख्यालय द्वारा पुनः चलाए गए “विशेष मुस्कान अभियान” के प्रारंभिक 15 दिनों में 50 गुम बालक बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है। 24 घंटे में जिले में थाना सटई, गौरिहार, बिजावर, बड़ामलहरा पुलिस द्वारा 6 बालिकाएं दस्तयाब की गई हैं।
* थाना सटई पुलिस ने वर्ष 2023 में गुम हुई बालिका को हरियाणा राज्य के जिला फरीदाबाद एवं माह अप्रैल वर्ष 2025 में गुम हुई बालिका को हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले से दस्तयाब किया।
* थाना बिजावर पुलिस ने वर्ष 2022 में गुम हुई बालिका को उत्तर प्रदेश राज्य के घाटमपुर जिला कानपुर से दस्त्याब किया।
* थाना गौरिहार पुलिस ने वर्ष 2023 एवं वर्ष 2025 में गुम हुई 2 बालिकाओं को दस्तयाब किया।
* थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने अप्रैल माह में गुम हुई बालिका को दस्तयाब किया।
थाना सटई की कार्यवाही में थाना प्रभारी सटई निरी. आर एन पटेरिया, चौकी प्रभारी पड़रिया सउनि कमला सिंह, प्रआर कुरबान बेग, आर. मुकेश यादव
थाना गौरिहार की कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरिहार में निरी. संदीप दीक्षित, चौकी प्रभारी पहरा उनि देवेंद्र यादव, सउनि राजकुमार शुक्ला, जीवन लाल प्रआर रामजन्म, आर. दीपक, शिवम, धर्मेंद्र, म.आर. अनु रावत
थाना बिजावर की कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजावर उनि कमलजीत सिंह, सउनि मुकुंदी लाल, प्रआर जुगल किशोर, म.आर. अनीता,
थाना बड़ा मलहरा की कार्यवाही में थाना प्रभारी बड़ा मलहरा निरी. श्रद्धा शुक्ला एवं पुलिस टीम की भूमिका रही |

Related posts

छतरपुर में गुड गवर्नेंस की पहल: मजदूर चौराहों पर कैंप, 55 श्रमिकों को मिला ऑन-द-स्पॉट लाभ

khabarsamayper

नई EPFO नियम क्या हैं?

khabarsamayper

फरवरी के 15 दिनों में 81 मामलों में सजा, छतरपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई

khabarsamayper

Leave a Comment