Breaking Newsअन्य

वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है — बच्चे को सीने पर बांधकर टिकट काटती दिखीं झांसी की बस कंडक्टर निधि तिवारी

सोशल मीडिया पर झांसी की महिला बस कंडक्टर निधि तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में निधि अपने छोटे बच्चे को सीने से बांधकर यात्रियों की टिकट काटते हुए नजर आ रही हैं।
निधि उरई डिपो में कार्यरत हैं और रोजाना अपने बेटे के साथ ड्यूटी निभाती हैं। वह एक ओर मां का फर्ज निभा रही हैं, तो दूसरी ओर नौकरी की जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा से संभाल रही हैं।
लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके इस जज्बे और समर्पण को सलाम किया है। निधि तिवारी का यह वीडियो हर उस महिला के संघर्ष और शक्ति का प्रतीक बन गया है जो परिवार और पेशे दोनों को समान रूप से संतुलित करती है।

Related posts

मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, 25 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

khabarsamayper

भोपाल : मंगलवार, मई 13, 2025, 21:03 IST खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में 4 से 15 मई 2025 तक किया जा रहा है।

khabarsamayper

छतरपुर के रिहाइशी इलाके में आ गया बाघ, हाथियों की टीम कर रही है सर्चिंग

khabarsamayper

Leave a Comment