Breaking News

शराब की बोतल के साथ टीचर ने ग्रुप में डाली फोटो —

शिक्षक को गुरु माना जाता है लेकिन यदि गुरु ही नशा जैसी हरकते करता है तो सोचिये की जिस बच्चे को वह शिक्षा देता है तो वह संस्कारी बनेगा या कुसंस्कारी इस पर ध्यान देना आबश्यक है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मामला छतरपुर जिले के बकस्वाहा का है जहां बकस्वाहा ब्लॉक अंर्तगत आने वाले प्राथमिक शाला रैयन में पदस्थ शिक्षक परम लाल सौर ने नशे की हालात में दोनों हाथों में शराब की बोतल लेकर फोटो ब्लॉक शिक्षा आधिकारी व अन्य शासकीय ग्रुपों में डाल दी। जिससे ग्रुप में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उनके खिलाफ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन राय ने प्रतिवेदन बना कर जिला आधिकारी एमके कोटार्य को भेजा जिस पर उन्होंने ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।शिक्षक परम लाल सौर शिक्षक के शराब पीकर स्कूल पहुंचने की शिकायत शिक्षा विभाग को पहले से मिल रही थी, जिसके बाद शासकीय ग्रुप में फोटो डालने के बाद वायरल हो गई। वायरल फोटो में वह नशे की हालत में दिख रहे शिक्षक दोनों हाथों में शराब की बोतल लेकर पोज दे रहे हैं।

No photo description available.

Related posts

“शक्ति दीदी” के रूप में पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर का काम कर रहीं महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर तो बनी ही हैं, उनका आत्म बल व आत्म सम्मान भी बढ़ गया है। यह कहना है काल्पीब्रिज के समीप स्थित गणेश पेट्रोल पंप पर काम कर रहीं शक्ति दीदी श्रीमती लता राजौरिया का। लता जैसी जिले की 35 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी के रूप में ग्वालियर शहर, डबरा व भितरवार स्थित पेट्रोल पंपों पर सफलतापूर्वक फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी निभा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप ग्वालियर जिले में जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने “शक्ति दीदी” योजना शुरू की है। जिसके तहत ऐसी महिलाओं को शक्ति दीदी बनाकर पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाई जा रही है जो जरूरतमंद हैं, अपनों द्वारा उपेक्षित हैं अथवा जिनके पति का असमय निधन हो चुका है। शक्ति दीदी के रूप में पेट्रोल पंप पर काम कर रहीं महिलायें कहती हैं कि अब हमें छोटी-मोटी जरूरतों के लिये किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ते। हमें सरकार की लाड़ली बहना योजना व नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का लाभ भी मिल रहा है। इससे हमारे परिवार के दिन अब अच्छे से गुजर रहे हैं। महिलाओं को फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में काम करने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक का इनका ड्यूटी टाइम निर्धारित कराया गया है। जिन पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी काम कर रही हैं उन पर पुलिस द्वारा लगातार गश्त किया जाता है। साथ ही एक वॉट्सएप ग्रुप भी तैयार कराया गया है, जिस पर शक्ति दीदियों के साथ-साथ संबंधित पुलिस थाना, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी एवं पेट्रोल पंपों के संचालकों के नाम जुड़े हैं। खाद्य विभाग के अधिकारी भी शक्ति दीदियों का हालचाल जानने नियमित रूप से पेट्रोल पंपों पर पहुँचते हैं। जिन पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी काम कर रही हैं, वहाँ सकारात्मक माहौल बना है। पेट्रोल पंप संचालक कहते हैं कि छोटी-मोटी बातों को लेकर उपभोक्ताओं के साथ आए दिन होने वाला मुँहवाद अब नहीं होता। शक्ति दीदियों को मासिक मानदेय के रूप में 8 हजार रूपए मिलते हैं। साथ ही कुछ पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा तेल की बिक्री पर अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है। इससे सभी शक्ति दीदी मन लगाकर काम करती हैं। लता व कुसुमा कहती हैं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने हम सब लोगों को आर्थिक व मानसिक रूप से सशक्त बना दिया है।

khabarsamayper

कलेक्टर ने ग्राम वीरों में चौपाल लगाकर जनजातीय वर्ग की समस्याएं सुनी

khabarsamayper

वैवाहिक सीजन में अलर्ट छतरपुर पुलिस, मैरिज गार्डन-होटलों में सुरक्षा और पार्किंग की सघन चेकिंग

khabarsamayper

Leave a Comment