Breaking News

शासकीय जीर्णशीर्ण भवनों को किया गया ध्वस्त

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में सुरक्षात्मक दृष्टि से चिन्हित जीर्णशीर्ण शासकीय भवनों को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र एवं शालाएं शामिल हैं। जनपद पंचायत राजनगर अंतर्गत 12 भवन जीर्ण शीर्ण होने से ध्वस्त किए गए, लवकुशनगर में 28, गौरिहार के ग्राम घूरा, हटवा, टिकरी, चुरयारी, महोई खुर्द और बड़ामलहरा के कुटौरा, भैंसाखेड़ा और कर्री में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जिला प्रशासन के निर्देशन में यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

काशी विश्वनाथ धाम की ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ बनी डिजिटल सनसनी, 78 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच

khabarsamayper

डबरा में एक दिवसीय कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन

khabarsamayper

बड़ामलहरा सिविल अस्पताल में 50 टीबी मरीजों को पोषण किट, रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्तदान

khabarsamayper

Leave a Comment