Breaking News

शिवरंजनी के पिता, धीरेंद्र शास्त्री से मिलकर करना चाहते थे ब्रांडिंग —

बाबा बागेश्वर और शिवरंजनी की शादी को लेकर एक बात सामने आई है, लोगों का कहना है कि सात महीने पहले शिवरंजनी के पिता का बागेश्वर धाम के सेवादारों से एक तेल के बिजनेस को लेकर विवाद हो गया था. वह अपने तेल की ब्रांडिंग बाबा बागेश्वर के जरिए करवाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया , इसीलिए शिवरंजनी के पिता बेटी को बागेश्वर के नाम से फेमस करके तेल की ब्रांडिंग करना चाह रहे थे। शिवरंजनी तिवारी के पिता बैजनाथ तिवारी का कहना था कि वह अपने बेटे के साथ नवंबर माह में बागेश्वर धाम आए थे। साथ में मार्कंडेय तेल की बोतलें भी बेचने के लिए लाए थे। मार्कण्डेय तेल घुटनों और पीठ के दर्द के लिए इन्ही लोगों के द्वारा बनाया गया है। उन्होंने 100 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से बागेश्वर धाम में तेल बेचा, जिससे उन्हें 35 हजार रुपये का फायदा हुआ, बैजनाथ ने सोचा बागेश्वर धाम के धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बात करके तेल ब्रांडिंग का प्लान किया जाए, तो वह सेवादारों के माध्यम से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिले और अपने दिल की बात बताई, आपके धाम से हमारा तेल कई लोगों ने खरीदा है जिससे मुझे करीब 35000 रुपये मिले हैं और मैं इस राशि में से कुछ राशि धाम को देना चाहता हूं, तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और तेल की ब्रांडिंग के लिए भी मना कर दिया, जानकारी के मुताबिक, उसी समय शिवरंजनी तिवारी के पिता बैजनाथ तिवारी का विवाद बागेश्वर धाम के सेवादारों से हो गया। क्योंकि उन्होंने पहले तेल फ्री में में बांटने की बात कही थी. जबकि, बाद में इसके बदले पैसे ले रहे थे. बस इसी के बाद से अब कहा जा रहा है कि बैजनाथ ने जानबूझकर पहले एक प्लान तैयार किया, उन्होंने सबसे पहले अपनी बेटी को इस तरह बागेश्वर धाम के नाम से फेमस करना चाहा, ताकि उनके तेल की भी ब्रांडिंग हो जाए. मगर वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके।

शिवरंजनी तिवारी ने बागेश्वर धाम के सेवादारों पर साधा निशाना —

इस पर जब शिवरंजनी तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमने अपने तेल का वितरण एकमात्र बागेश्वर धाम में नहीं किया है, बल्कि इसके पहले करौली शंकर धाम पंडोखर सरकार में भी किया है, लेकिन बागेश्वर धाम के सेवादार जो भी काम करते हैं उसके बारे में धीरेंद्र शास्त्री महाराज को पता नहीं रहता है इसकी गारंटी में खुद लेती हूं। बागेश्वर धाम के महाराज ने खुद यह बात बताई है कि मैं अपने सेवादारों से परेशान हूँ।
शिवरंजनी ने आगे कहा कि हमारे साथ नवंबर माह में वहां पर जो कुछ भी हुआ वह कोई नहीं जानता. हां यह जरूर है कि जो कुछ हुआ था वह गलत हुआ था, लेकिन इस बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहती।

बागेश्वर धाम में तेल बेचने पहुंचे थे शिवरंजनी के पिता, धीरेंद्र शास्त्री से  मिलकर करना चाहते थे ब्रांडिंग! - Chhatarpur Shivranjani Tiwari and her  father dispute on ...बागेश्वर धाम में तेल बेचने पहुंचे थे शिवरंजनी के पिता, धीरेंद्र शास्त्री से  मिलकर करना चाहते थे ब्रांडिंग! - Chhatarpur Shivranjani Tiwari and her  father dispute on ...

Related posts

16 जून को उदयपुरा रायसेन में प्रदेश के 375 स्वास्थ्य संस्थानों में 425 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण

khabarsamayper

जालौर में क्रिकेट मैच में बदमाशों का हमला, लोग दहशत में

khabarsamayper

वन्य जीव के हमले में मृत ग्रामीण के परिवार को सहायता राशि देने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment