Breaking Newsअन्य

श्री मद् 18 पुराण महायज्ञ के समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

चंदला क्षेत्र स्थित श्री श्री 1008 श्री अटईया बाबा धाम में आयोजित श्री मद् 18 पुराण महायज्ञ का शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में समापन हुआ। महायज्ञ पूर्णाहुति के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया।

सुबह से देर शाम तक अटईया बाबा धाम में श्रद्धालुओं का लगातार आगमन होता रहा। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए सब्जी, पूड़ी एवं बूंदी प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने भोजन वितरण की व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया।

आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में सहभागिता की और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। आयोजन स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों को मान-सम्मान और उनका वाजिब हक दिलाने में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

khabarsamayper

पात्र हितग्राहियों के #आयुष्मान कार्ड बनाने कैंपेन चलाएं : कलेक्टर

khabarsamayper

मध्यप्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए निरंतर योजनाएं बनाने का काम किया है

khabarsamayper

Leave a Comment