Breaking NewsHelpअन्यटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरराजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में 1 घंटे किया प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया, 27 प्रतिशत आरक्षण सहित जाति जनगणना की रखी मांग

अशोकनगर16 मिनट पहले

कॉपी लिंक

अशोकनगर कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी के द्वारा प्रदर्शन करते हुए 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने मांग करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए।

एमपी में जातिगत जनगणना कराई जाए। किसानों की स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में शिक्षा की महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे गरीब मजदूर किसान के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। सभी को शिक्षा मिल सके, इसके लिए शिक्षा को संपूर्ण निशुल्क करवाने की मांग रखी।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बहाल हो। आंगनवाड़ी, आशा, उषा, रोजगार सहायक, अतिथि शिक्षकों और संविदा चिकित्सकों को नियमित किया जाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वादा किया गया ताकि आदिवासी समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जमीन का पट्टा दिया जाएगा जो अब तक नहीं दिया गया है। पात्र लोगों को जमीन के पट्टे दिए जाए साथ ही किसानों की जो कर्ज माफी है वह भी किसानों का माफ किया जाए। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएं। प्रदेश सरकार गांव के प्राथमिक शिक्षा को कमजोर कर रही है। हर ग्राम पंचायत में आदर्श स्कूल खोला जाना चाहिए। वहीं, महंगाई भी लगातार बढ़ रही है, उस पर रोक लगाई जाए।

खबरें और भी हैं…

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के आठवें टाइगर रिजर्व का नामकरण डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम पर कर उन्हें यथोचित सम्मान दिया

khabarsamayper

भाईदूज के दिन प्रात: से ही बहनें केन्द्रीय जेल पहुँचीं

khabarsamayper

डायल-112 बनी देवदूत: छतरपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की बचाई जान

khabarsamayper

Leave a Comment