Breaking Newsराजनीति

समयक अभियान संकल्प यात्रा परिवर्तन शंखनाद सम्मेलन का आयोजन!!

जिला कांग्रेस कमेटी छतरपुर द्वारा सम्यक अभियान संकल्प यात्रा एवं संकल्प महासभा का आयोजन शहर के आडिटोरियम हाल में आयोजित किया गया संकल्प महासभा के मुख्य अतिथि भास्कर राव रोकड़े नव क्रांति के अग्रदूत प्रमुख रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ तत्पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष लखन लाल पटेल ने फूल माला पहनाकर किया गया इसके अलावा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मुख्य अतिथि भास्कर राव रोकड़े का स्वागत वंदन अभिनंदन किया इस अवसर पर लोकनीति के पैरोकार आदर्श दर्शन के प्रणेता सुप्रसिद्ध विचारक व लेखक भास्कर राव रोकड़े ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सम्यक अभियान संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित व सरकार की दोषपूर्ण नीतियों में परिवर्तन हेतु यह महा अभियान चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष दीप्ति पांडे सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

Related posts

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हृदय रोग विभाग के एचओडी डॉ. गुप्ता को दी बधाई,

khabarsamayper

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) 2025 में भाग लेंगे। उनकी यात्रा से भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित समावेशी और परिवर्तनकारी विकास को आगे बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता का पता चलता है।

khabarsamayper

ग्वालियर में 22 वर्षीय फोटोग्राफर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में एकतरफा प्रेम का जिक्र

khabarsamayper

Leave a Comment