Breaking News

सर्पदंश में घबराएं नही तत्काल अस्पताल पहुंचे अस्पलात में ही इलाज संभव, ओझा-गुनियों के पास नहीं जाएं

सर्पदंश में घबराएं नही तत्काल अस्पताल पहुंचे
अस्पलात में ही इलाज संभव, ओझा-गुनियों के पास नहीं जाएं
सावधानियां बरते, अंधेरे में जाने से बचें
—-
जिला प्रशासन छतरपुर द्वारा सर्पदंश के संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। सर्पदंश की घटना से घबराएं नहीं, सर्वदंश का अस्पताल में इलाज संभव है। जिलेवासियों से अपील की गई है सर्पदंश का इलाज झाड़ फूंक नही है। इसलिए ओझा-गुनियां इसका इलाज नही कर सकते हैं। इसका उपचार केवल अस्पताल में ही सम्भव है।
सीएमएचओ डॉक्टर आर.पी. गुप्ता ने बताया कि ज्यादातर लोग सांप के काटने पर जहर से कम और डर के कारण अपनी जान गवां देते हैं। यदि किसी को सांप काटता है तो वह बिना देरी किए तुरंत नजदीक के सरकारी अस्पताल में पहुंचे और झाड़-फूंक में समय व्यर्थ ना करें। डॉक्टर्स का कहना है कि सिर्फ 10 प्रतिशत सांप ही जहरीले होते हैं बांकी 90 फीसदी जहरीले नहीं होते। बरसात में सर्पदंश की घटनाओं से बचने के लिए अलर्ट रहना जरूरी है, इसमें घर के प्रवेश करने वाले सभी स्थानों को बंद करना चाहिए। जिससे किचन, बाथरूम में पानी निकासी के रास्ते को भी बंद करना जरूरी है। घर में नीचे ना सोए बेडशीट को भी बेड के नीचे नहीं लटकाना चाहिए। अंधेरे वाले स्थान में बिना रोशनी के ना जाएं और घास व अधिक पत्तियों में भी संभल कर चले। सांप काटने पर बिना घबराए हुए पीड़ित को अपने शरीर को अधिक हिलाना नहीं चाहिए। सबसे पहले 108 एम्बुलेंस को फोन करना चाहिए साथ ही जितना जल्दी हो सके अस्पताल में मरीज को एडमिट कराएं। पीड़ित को कुछ भी खिलाना पिलाना नहीं चाहिए।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भिंड जिले के मालनपुर में “मध्यम घनत्व फाइबर बोर्ड एवं संबद्ध उत्पाद संयंत्र” का शिलान्यास करेंगे। मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मीडियम डेंसिटी फाइबर बोर्ड (एमडीएफ), प्लाईवुड और अन्य मूल्य-वर्धित उत्पादों के विनिर्माण हेतु एक मेगा-स्तरीय अत्याधुनिक इकाई स्थापित की जा रही है। यह राज्य के औद्योगिक परिदृश्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है और इससे प्रदेश में रोजगार, कृषि-आधारित उद्योगों और हरित पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का योगदान एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस कंपनी का नेतृत्व कुछ दृढ़ संकल्पित, दूरदर्शी और अनुभवी उद्योगपतियों द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण सफलता प्राप्त की है और अब मध्यप्रदेश में एक अत्याधुनिक मेगा-विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं।

khabarsamayper

जिला जेल छतरपुर में मनाई गई गीता जयंती, बंदियों को दिया गया श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान

khabarsamayper

भारत एनसीएक्स 2024 का शानदार सफलता के साथ समापन; 600 से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ प्रमुख पहलों का शुभारंभ और नवाचारों का प्रदर्शन किया गया

khabarsamayper

Leave a Comment