अन्य

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश, 11 हजार रुपये का ऑनलाइन योगदान

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी और वीर सैनिकों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिवस उन बहादुर सैनिकों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि शहीदों के परिवारों और शारीरिक रूप से अक्षम सैनिकों के कल्याण हेतु अधिक से अधिक सहयोग करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सैनिक कल्याण कोष में क्यूआर कोड के माध्यम से 11,000 रुपये का ऑनलाइन योगदान दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से दान करना आसान और पारदर्शी प्रक्रिया है, जिससे अधिक लोग जुड़ सकते हैं।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में ब्रिगेडियर अरुण नायर (से.नि), संचालक सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री को झंडा लगाया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान श्री आर.एन. सिंह तोमर, श्री गिरीश चंद्र यादव, श्री शैलेश कुमार चौकसे, श्री संजय भील और श्री जसवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से एकजुट होकर सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने की अपील की।


 

Related posts

छतरपुर पुलिस का “न्याय पथ अभियान” – 430 से अधिक फरार आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

अंतरराष्ट्रीय वन मेला–2025 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— समृद्ध वन से खुशहाल जन

khabarsamayper

न्याय पथ अभियान के तहत बड़ी सफलता

khabarsamayper

Leave a Comment