Breaking News

साध्वी हर्षा रिछारिया इस समय चर्चा का विषय बनी हुईं हैं माता-पिता ने कहा जल्द ही अपनी बेटी की शादी करेंगे.

: साध्वी हर्षा रिछारिया इस समय चर्चा का विषय बनी हुईं हैं. इसी बीच उनके माता-पिता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो जल्द ही अपनी बेटी की शादी करेंगे.

‘बचपन से था अध्यात्म की और रुख’

 

महाकुंभ में अपनी खूबसूरती और ग्लैमर के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही साध्वी हर्षा रिछारिया के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने गुरु से दीक्षा ली है, संन्यास नहीं लिया. हम जल्द ही उसकी शादी कर देंगे.

हर्षा रिछारिया ने इससे पहले भी सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने संन्यास नहीं लिया है. उन्होंने सिर्फ मंत्र दीक्षा ली है.

इंडिया टीवी से बात करते हुए साध्वी हर्षा रिछारिया के माता-पिता ने कहा, “उसका बचपन से ही रुझान अध्यात्म ओर रहा था. वो बिना पूजा पाठ किए स्कूल भी नहीं जाती थी. पूजा करने के बाद ही वो नाश्ता करती थी. वो 10-11 साल से ही यही कर रही है.”

जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या हर्षा ने संन्यास ले लिया है? तो उनके माता-पिता ने कहा, ” उसने गुरु से दीक्षा ली है संन्यास नहीं लिया है. दूसरी बात अध्यात्म की ओर जाना हर किसी व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए और उसे जाना भी चाहिए.”

‘कुंभ में नहाने के बाद हुआ अध्यात्म ओर झुकाव’

हर्षा के माता पिता ने आगे बताया, “2004 में हम उज्जैन कुंभ में नहाने आए थे. इस दौरान भोलेनाथ की ऐसी  ऐसी कृपा थी कि यहीं के होकर रह गए. उसने अपनी पढ़ाई भी यहीं से की है. उसने BBA किया हुआ है. जब वो 18-19 साल की थी तब वह एंकरिंग की फील्ड में चली गई थी.

हर्षा की शादी के सवाल पर दिया जवाब

हर्षा के माता पिता ने शादी के सवाल पर कहा कि 2025 में उसकी फाइनल हो जाएगी. अगर  2025 में अगर शादी न कर पाई तो 2026 में उसकी शादी हो जाएगी. ट्रोलिंग को लेकर उन्होंने कहा, “बहुत दुख होता है, जब लोग उसे ट्रोल करते हैं. उसने सीरियल में काम किया है और एंकरिंग भी की है.  एंकरिंग में आप उनके हिसाब से कपड़े पहनने पड़ते हैं. कैसे कपड़े आप पहनेंगी? कैसे बातचीत करेंगे? यह सब सब तय करना पड़ता है.

 

Related posts

केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे “जल संचय, जनभागीदारी” अभियान में खंडवा जिले ने कीर्तिमान रचकर देशभर में मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है

khabarsamayper

भोपाल मेट्रो फेज-2 को मिली रफ्तार: जून 2028 तक पूरा होगा, सुभाषनगर से करोंद तक दौड़ेगी मेट्रो

khabarsamayper

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टीकमगढ़ लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र खटीक के समर्थन में छतरपुर में किया रोड़ शो!!

khabarsamayper

Leave a Comment