Breaking Newsअन्य

सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना पड़ा भारी! कोतवाली पुलिस ने 9 लोगों पर दर्ज किए केस

छतरपुर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर शराब का सेवन करते मिले 9 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत 9 प्रकरण दर्ज किए।

पुलिस के मुताबिक, महोबा रोड ब्रिज, आकाशवाणी तिराहा, बस स्टैंड, महेश टॉकीज और बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के आसपास कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर आमजन के लिए परेशानी या कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

खजुराहो में प्रस्तावित विरासत वन का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया गया जोर

khabarsamayper

उज्जैन में गरबा पंडालों में पहुंचे CM मोहन यादव, मां दुर्गा की आरती कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

khabarsamayper

मंत्रि-परिषद की बैठक में बड़े फैसले, नर्मदा विस्थापितों को मुफ्त पंजीयन, सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी

khabarsamayper

Leave a Comment