Breaking News

साहब मेरा जवान बेटा ऑनलाइन सट्टा खेलता, हमारा सब कुछ बर्बाद हो रहा, हमें बचालो- गुलगंज थाने में दुखी और पीड़ित पिता ने लगाई गुहार, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन*

*साहब मेरा जवान बेटा ऑनलाइन सट्टा खेलता, हमारा सब कुछ बर्बाद हो रहा, हमें बचालो- गुलगंज थाने में दुखी और पीड़ित पिता ने लगाई गुहार, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन*
SP अगम जैन के जनसंवाद और नशा और सट्टे के विरुद्ध सख्त नजरिये के सकारात्मक परिणाम आने लगे
👉👉 *गुलगंज पुलिस ने एक पिता के दिए हुए आवेदन के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और डर के मारे सटोरिए शहर छोड़ कर भाग गए*
गुलगंज थाने में दिनांक 20 मई को एक पिता के द्वारा अपने बेटे के द्वारा *GREEN EXCHANGE* और *BATHUB* में ऑनलाइन सट्टे में बुरी तरह लिप्त होने और अपना सब कुछ बर्बाद कर देने की समस्या बताई गई इस पर गुलगंज पुलिस ने काफी गंभीरता दिखाते हुए उक्त पिता के बेटे के मोबाइल में सट्टा खेलने के सबूत मिलने पर 151 की कार्रवाई की,
*और इसके बाद गुलगंज थाना प्रभारी गुरुदत्त शेष ने पुलिस टीम के साथ 15 से ज्यादा सटोरियों के अनुमानित ठिकानों पर दविश दी हालांकि कोई सटोरिया नहीं मिल सका, *लेकिन जानकारी है कि गुलगंज में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सभी शहर छोड़ चुके हैं*
इस पूरी कहानी के दो मुख्य किरदार हैं पहले वह पिता जिसने हिम्मत दिखाई सामने आया और छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन पर भरोसा जताते हुए पुलिस तक पहुंचे और अपनी समस्या बताएं और दूसरा किरदार थाना प्रभारी गुलगंज गुरुदत्त शेषा का है जिन्होंने इस सामाजिक बुराई को अपने थाना क्षेत्र से खत्म करने की ठानी और लगातार दविश देना शुरू किया।
*गुलगंज पुलिस के डर से गुलगंज के सभी सटोरिये शहर छोड़ चुके हैं – सूत्र*
🫵 छतरपुर में भी ऐसे सैकड़ो मां-बाप है जो अपनी पीड़ा पुलिस तक पहुंचाना चाहते हैं इस खबर के बाद और गुलगंज में एक पिता की पहल के बाद शायद काफी लोग थाने पहुंचेंगे और अपने बच्चों के भविष्य को बचा सकेंगे जो यह सटोरिया रूपी भक्षक उनसे छीनना चाहते हैं।
*वैसे यह खबर पढ़कर शायद कुछ लोगों के पेट में दर्द हो जो समाज में यह फैलाते हैं कि सटोरियों का कुछ नहीं होता, कुछ नहीं होता*
May be an image of ‎4 people and ‎text that says '‎देश भাवत tennai Super Kings رب CA북 Chennai Super Kings Royal Challengers Bangalore 1.75 1.76 4336 3724 2.34 4040 toyal Challengers Bangalore Georgia 4216 Switzerland 3 Gibraltar Rep Ireland Fulham Man City 3 Sweden Romania पुलिस थाना गुलगंज जिला:- छतरपुर (म.प्र.) CH-I GREEN EXCHANGE B Userame Password UISEDNAME Validation Code 3430 Login‎'‎‎

Related posts

छतरपुर पुलिस थाना सिविल लाइन पुलिस ने गुम बालिका को मुंबई महाराष्ट्र एवं थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने गुम बालिका को जिला बरेली उत्तर प्रदेश किया दस्तयाब

khabarsamayper

बागेश्वर धाम सरकार से पूज्य प्रेमानंद महाराज जी की भेंट

khabarsamayper

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के रजिस्ट्रेशन 15 जून से शुरू —

khabarsamayper

Leave a Comment