Breaking News

सीएम राइज एवं उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकों के लिए संभाग स्तरीय आनंद सभा कार्यशाला

राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग भोपाल एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर श्री दीपक पांडे के निर्देशन में श्रीमंत माधराव सिंधिया श्रमोदय विद्यालय ग्वालियर में ग्वालियर एवं चंबल संभाग के सीएम राइस एवं उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकों के लिए सार्वभौमिक मानवीय मूल्य पर आधारित छह दिवसीय आनंद सभा कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।

आनंद सभा कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों में सही समझ एवं सही भाव को विकसित करना जो कालांतर में छात्र-छात्राओं में विकसित हो सके। आत्म निरीक्षण, कल्पनाशीलता, इच्छा, भाव, विचार, आशा, सुख-दुख की पहचान और समग्र अस्तित्व में अपने स्थान को समझना जैसे विषयों पर चिंतन संवाद प्रक्रिया को मुख्य प्रबोधक सुश्री प्रियदर्शनी एवं सहायक प्रबोधक सुश्री अर्जिता द्विवेदी द्वारा समझाया जा रहा है। यह समस्त प्रक्रिया सहज स्वीकृति पर आधारित है, जिसमें परस्पर संबंधों की गहराई को अनुभव किया जा सकेगा।

इस प्रशिक्षण शुभारंभ सत्र में उप संचालक शिक्षा श्री हरिओम चतुर्वेदी, सहायक संचालक श्री अरविंद कुमार झा, स्थानीय कार्यक्रम समन्वयक आनंद श्री प्रदीप महतो व नवोदय विद्यालय प्राचार्य सुश्री नीलमा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पानी से ही जिंदगानी है। हम सभी को जल की बूंद-बूंद बचाने की जरूरत है

khabarsamayper

यही समय है, सही समय है” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली, कई इलाकों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुँचा

khabarsamayper

Leave a Comment