Breaking Newsअन्य

हाइवे पेट्रोलिंग में छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने “नशा मुक्ति अभियान” के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि फोरलेन हाइवे पेट्रोलिंग के दौरान 2 किलोग्राम से अधिक गांजा और मोटरसाइकिल सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

एनएच के पास संदिग्ध हालत में खड़े आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से अवैध मादक पदार्थ, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले में लगातार कार्रवाई करते हुए हाल ही में विभिन्न थाना क्षेत्रों में सैकड़ों किलो गांजा और बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे भी जब्त किए गए हैं, जिससे नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने आभार व्यक्त किया और अधिक से अधिक लोगों से अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाने तथा एक टिकाऊ धरती के प्रति योगदान देने का आग्रह किया

khabarsamayper

भव्यता और समयबद्धता के साथ पूरे हों श्रीराम पथ गमन, परिक्रमा पथ और श्रीराम राजा लोक के कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

संवाद श्रृंखला में प्रमुख इंटरएक्टिव सेशन लुधियाना में 7 जुलाई 2025 को होने जा रहा

khabarsamayper

Leave a Comment