Breaking Newsअन्य

होली के रंग में खूनी संघर्ष: बच्चों के विवाद पर दो परिवारों में लाठी-डंडे और पथराव

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के मलका गांव में होली खेलने को लेकर बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते दो अहिरवार परिवार आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले तथा पथराव भी हुआ। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

इंदौर में 1450 बिस्तरीय अत्याधुनिक अस्पताल का भूमि पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले– स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक विस्तार

khabarsamayper

उज्जैन में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी का 94वां प्राकट्य दिवस, CM मोहन यादव हुए शामिल

khabarsamayper

न्याय पथ अभियान के तहत बड़ी सफलता

khabarsamayper

Leave a Comment