Breaking News

अपने बच्चों का रखें ख्याल, नहीं खेलने दे बोरवेल के पास कलेक्टर ने अभिभावकों से की अपील खुले बोरवेल को तत्काल बंद करें

अपने बच्चों का रखें ख्याल, नहीं खेलने दे बोरवेल के पास

कलेक्टर ने अभिभावकों से की अपील

खुले बोरवेल को तत्काल बंद करें

कलेक्टर ने एहतियातन अधिकारियों को खुले बोरवेल बंद कराने के दिए निर्देश
——-
कलेक्टर छतरपुर श्री संदीप जी.आर. ने जिले के अभिभावकों से मानवीय अपील करते हुए कहा की अपने बच्चों का ख्याल रखें। उन्हें बोरवेल के पास जाने एवं खेलने से रोकें। उन्होंने कहा अगर आसपास बोरवेल खुला है तो उसे तत्काल बंद करें। इस संबंध में क्षेत्र के थाना प्रभारी, पटवारी एवं कोटवार को भी सूचना दे सकते हैं। आपकी जानकारी से अप्रिय घटनाओं को रोका जा सकता है। साथ ही मानवीय जीवन को खतरे में पड़ने से बचाया जा सकता है। कलेक्टर श्री जी.आर. ने मानव जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है की खुले बोरवेल का सर्वे कराते हुए उन्हें तत्काल कंक्रीट इत्यादि से बंद कराएं।

 

Related posts

ओरछा में हो रहा दिव्य और भव्य श्रीराम राजा लोक का निर्माण — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डालने वालों पर होगी जुर्माने की कार्रवाई — कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने दिए सख्त निर्देश

khabarsamayper

अहमदाबाद पहुंचे धीरेन्द्र शास्त्री

khabarsamayper

Leave a Comment