Breaking News

अपने बच्चों का रखें ख्याल, नहीं खेलने दे बोरवेल के पास कलेक्टर ने अभिभावकों से की अपील खुले बोरवेल को तत्काल बंद करें

अपने बच्चों का रखें ख्याल, नहीं खेलने दे बोरवेल के पास

कलेक्टर ने अभिभावकों से की अपील

खुले बोरवेल को तत्काल बंद करें

कलेक्टर ने एहतियातन अधिकारियों को खुले बोरवेल बंद कराने के दिए निर्देश
——-
कलेक्टर छतरपुर श्री संदीप जी.आर. ने जिले के अभिभावकों से मानवीय अपील करते हुए कहा की अपने बच्चों का ख्याल रखें। उन्हें बोरवेल के पास जाने एवं खेलने से रोकें। उन्होंने कहा अगर आसपास बोरवेल खुला है तो उसे तत्काल बंद करें। इस संबंध में क्षेत्र के थाना प्रभारी, पटवारी एवं कोटवार को भी सूचना दे सकते हैं। आपकी जानकारी से अप्रिय घटनाओं को रोका जा सकता है। साथ ही मानवीय जीवन को खतरे में पड़ने से बचाया जा सकता है। कलेक्टर श्री जी.आर. ने मानव जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है की खुले बोरवेल का सर्वे कराते हुए उन्हें तत्काल कंक्रीट इत्यादि से बंद कराएं।

 

Related posts

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2024 में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

khabarsamayper

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: 140 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

khabarsamayper

विश्व विजेता टीम की सदस्य छतरपुर की गौरव बेटी क्रांति गौड़ का खजुराहो में किया गया भव्य स्वागत

khabarsamayper

Leave a Comment