मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में करीब ₹13,790 करोड़ से अधिक के वित्तीय प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। प्रदेश के 140 विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण और संचालन के लिए ₹962.50 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति दी गई। इसके अलावा उच्च न्यायालय, परिवार न्यायालय, ग्राम न्यायालय और विधिक सहायता बोर्ड के सुचारू संचालन के लिए ₹4,000 करोड़ से अधिक की वित्तीय निरंतरता को मंजूरी मिली। बैठक में वाणिज्यिक कर विभाग की 6 योजनाओं, इंदौर शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में नए पदों और मैहर, पांढुर्णा व सिंगरौली में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के नए कार्यालयों एवं पदों को भी मंजूरी दी गई।
