Breaking Newsअन्य

“अभ्युदय मध्यप्रदेश” थीम पर 70वां स्थापना दिवस — मंत्री इन्दर सिंह परमार ने दी शुभकामनाएं, कहा- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा प्रदेश

भोपाल।
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री श्री परमार ने कहा कि “अभ्युदय मध्यप्रदेश” की थीम पर मनाया जा रहा यह स्थापना दिवस प्रदेश में हर क्षेत्र में हो रही प्रगति, उपलब्धियों और जनभागीदारी का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 के विज़न और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।

मंत्री श्री परमार ने कहा —

“हमारा प्रदेश लगातार नवीन आयाम स्थापित कर रहा है। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष शिक्षा में व्यापक परिवर्तन हो रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा को अधिक गुणवत्तापूर्ण, भारत केंद्रित और भारतीय ज्ञान परंपरा से समृद्ध बनाया जा रहा है।”

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि —

“हम सभी मिलकर समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें और प्रदेश को देशभर में अग्रणी राज्य बनाने के लिए अपना योगदान दें।”

Related posts

लवकुशनगर में निकाली गई भावांतर योजना जागरूकता रैली, किसानों से पंजीयन कराने की अपील

khabarsamayper

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल्द से जल्द स्वीकृतियां जारी कर कार्य शुरू करने के निर्देश

khabarsamayper

मेधावी छात्र छात्राओं को मिली स्कूटी विद्यार्थियों ने सीएम को कहा धन्यवाद!!

khabarsamayper

Leave a Comment