Breaking News

अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुल्डोजर —

छतरपुर में एंटी भू-माफिया अभियान अंतर्गत कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशन में शनिवार सुबह छतरपुर में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण से मुक्त इस भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र बनना प्रस्तावित है। इस दौरान पुलिस, प्रशासन और नगरपालिका की टीम मौजूद रही। जिला जेल परिसर के बगल में शासकीय नजूल भूमि पर कुख्यात बदमाश फैयाज अली ने कब्जा करके ढाबानुमा संरचना बनाकर भूमि को किराया पर दिया था। जिसको राजस्व, नगर पालिका एवं पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में बुलडोजर के माध्यम से हटाया गया है। अतिक्रमण से मुक्त इस भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र बनना प्रस्तावित है, जिसका शीघ्र निर्माण किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने की अन्य कार्रवाई जारी।

May be an image of 1 person

Related posts

खेल अकादमी के शूटिंग खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक

khabarsamayper

मतदान को लेकर जिला प्रशासन की पहल

khabarsamayper

छात्रावासों में निरीक्षण के उपरांत भी व्यवस्थाएं नही सुधरने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश मिशन मोड में बनाएं आयुष्मान कार्ड

khabarsamayper

Leave a Comment