Breaking News

आगमी 4 दिनों के दौरान सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

आगमी 4 दिनों के दौरान सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिन का तापमान 18 से 20 डि.से. के मध्य रहने तथा रात का न्यूनतम तापमान 5 से 7 डि.से. के मध्य रहने की संभावना है। हवा की औसत गति 03 से 08 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना हैं। गेंहू की फसल में पत्ते और पौधे पीले हो रहे हैं तो किसान भाई, फसल में ज़िंक सल्फेट तथा यूरिया का उचित मात्रा में घोल बनाकर छिड़काव करें।

किसान भाई सरसों तथा अलसी की फसल का निरीक्षण करते रहें तथा अल्टरनेरिया (पत्ती झुलसा) पाये जाने पर, इसकी रोकथाम के लिए मेंकोजेब 2.5 ग्राम  दवा प्रति लीटर पानी में घोलकर आसमान साफ रहने पर छिड़काव करें।रात का न्यूनतम तापमान  5 से 7 डि.से. के मध्य रहने की संभावना से, फसलों में इल्लियों की सक्रियता में कमी रहेगी। आर्द्रता में वृद्धि होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, टमाटर तथा आलू की फसल में पछेती झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। रोग दिखाई देने पर किसान भाई टेबूकोनाज़ोल 1.5 ग्राम प्रति लीटर पानी दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। बैंगन में फलछेदक कीट का प्रकोप देखा जा रहा है, इससे बचाव हेतु क्वनालफास 25 ई.सी. दवा की 2.0 मिलीलीटर मात्रा एक लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें एवं सात दिनों तक सब्जी न तोड़े। भेड़ व बकरियों के नवजात मेमनों को अघिक ठंड़ तथा शीत से श्वसन एवं खूनी पेचिस होने का खतरा बना रहता है अतः इन्हें उचित आवास प्रदान कर ठंड़ व शीत से बचायें।

आगामी 4 दिनों के दौरान सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना को देखते हुए, किसान भाई मुर्गी घरो में रात के समय 5-6 घंटे, 200 वाट के बल्ब जलायें तथा मुर्गी घरों को जूट के बोरे से ढककर रखें तथा इनके दाने में ऊर्जा तथा विटामिन भी मिलाकर दें।गाय-भैंसों को शीतला रोग (रिंडरपेस्ट) और खुरपका-मुंहपका से बचाने के लिए टीका लगवाएं।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेन्स द्वारा ग्वालियर संभाग के कमिश्नर, आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर, एसपी अशोक नगर से चर्चा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 11 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गरिमामयपूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके पहले गत 4 अप्रैल को श्री आनंदपुर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा की तैयारियों को लेकर किये गये प्रबंधों का अवलोकन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी आगामी 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश आएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी अशोक नगर जिले के श्री आनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री परमहंस अद्वैत मत के प्रमुख गुरू महाराज, महात्मा शब्द प्रेमानंद जी और अन्य संतगण से भेंट कर श्री आनंदपुर धाम के सेवा प्रकल्पों की जानकारी लेंगे। धाम में वैशाखी मेले में लगभग 20 हजार श्रद्धालु भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप और अन्य तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा के लिए सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक और सेवा संस्थानों में से एक अशोकनगर के श्री आनंदपुर धाम में प्रतिवर्ष वैशाखी पर वार्षिक मेला लगता है। इस समागम में धाम से जुड़े हजारों देशी-विदेशी अनुयायी पधारते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन से यह मेला अविस्मरणीय बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री आनंदपुर धाम जैसे स्थान आस्था के केंद्र होने के साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन के भी बड़े केंद्र हैं। इसे जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को एक बार जरूर देखना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी आनंद सरोवर में पुष्प करेंगे अर्पित प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर धाम परिसर स्थित आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस धाम में होने वाली भक्ति और ज्ञान से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम परिसर स्थित चारों मंदिरों को देखेंगे। वे विशाल सत्संग हॉल में मंचीय कार्यक्रम में वैशाखी के वार्षिक मेला आयोजन में नागरिकों और इस धाम से जुड़े देश-विदेश के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। वे लंगर में प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

khabarsamayper

एसपी रजत सकलेचा ने किया थाना खजुराहो और CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण

khabarsamayper

सेवा पखवाड़े में केंद्रीय मंत्री ने दिव्यांग और वरिष्ठजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

khabarsamayper

Leave a Comment