Breaking Newsअन्य

आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लक्ष्य के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने और भारतीय उद्यमियों व कारीगरों का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन के माध्यम से विश्व में एक महत्वपूर्ण विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को समन्वय भवन भोपाल में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि हर नागरिक अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पाद अपनाकर और स्थानीय कारीगरों का समर्थन करके मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि ऐतिहासिक रूप से भारत में व्यापार और व्यवसाय समृद्ध रहे हैं। अनुशासित जीवन पद्धति और “जियो और जीने दो” के विचार के कारण भारतीय समाज सदैव विकासशील रहा है। साथ ही उन्होंने पिछली सरकारों की लाइसेंस, कोटा और परमिट आधारित नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके कारण देश की मुद्रा का अवमूल्यन हुआ और समाज द्वारा संचालित व्यवस्थाओं में शासकीय हस्तक्षेप के दुष्परिणाम सामने आए।

Related posts

बच्चों में स्वदेशी संस्कार विकसित करना आवश्यक : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

khabarsamayper

गाजियाबाद में पुलिसिया गुंडई — हेड कांस्टेबल और सिपाही ने कैंटीन कर्मचारी को बेल्ट से पीटा

khabarsamayper

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी भागीरथ पटेल और होटल तुलसा इन के संचालक दिलीप शर्मा पर एफआईआर

khabarsamayper

Leave a Comment