Breaking Newsअन्य

छतरपुर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 720 लीटर बरामद

छतरपुर पुलिस ने तलवारपुरा खेत से अवैध शराब बरामद, 4 तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज

छतरपुर के थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम तलवारपुरा के पास खेत से 80 पेटी अवैध शराब बरामद की। इसमें 720 लीटर अंग्रेजी व्हिस्की के साथ देशी मसाला और देशी प्लेन शराब भी शामिल थी। बरामद शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने इस मामले में धीरेंद्र राजा निवासी ग्राम निवारी और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी एवं टीम ने की। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और आरक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।

मध्यप्रदेश में नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी करने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

छतरपुर एसपी अगम जैन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

khabarsamayper

भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए छतरपुर जिले के बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में एनडीआरएफ ने जिला प्रशासन ने

khabarsamayper

विश्वविद्यालय और शिक्षक, हमारी संस्कृति के अनुरूप देश और समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए युवा पीढ़ी को करें तैयार : राज्यपाल श्री पटेल

khabarsamayper

Leave a Comment