अन्य

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कलेक्टर-एसपी ने पत्रकारों संग किया पौधरोपण

छतरपुर | “एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं और देखरेख करें” — इसी संदेश के साथ छतरपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को नौगांव रोड स्थित डिजिटल कॉलेज के पास बने नगर वन क्षेत्र में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल और पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने पत्रकारों के साथ पौधारोपण किया।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया, एसडीएम लवकुशनगर, प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी श्री राकेश शुक्ला, सीएमओ श्रीमती माधुरी शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नगरपालिका कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

नगरपालिका एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस संयुक्त कार्यक्रम में आम, अमरूद, जामुन, नींबू, कटहल सहित अन्य फलदार पौधों का रोपण किया गया। नगर वन क्षेत्र में कुल 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिलेवासियों से अपील की कि वे “एक पेड़ अपनी माँ के नाम” अभियान से जुड़ें, एक पौधा लगाएं और उसकी नियमित देखभाल करें, जिससे पर्यावरण सुरक्षित और वायु शुद्ध बनी रहे।

Related posts

सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

“न्याय पथ अभियान” के तहत एसपी अगम जैन के निर्देशन में कई वर्षों से फरार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

khabarsamayper

छतरपुर: अलीपुरा पुलिस ने ग्राम करारा में दबोचे 3 जुआरी, ₹10,500 नगद और ताश की गड्डी जब्त

khabarsamayper

Leave a Comment