Breaking News

इंदौर जिले में आरडीएएस अंतर्गत 5 एमवीए क्षमता के कुल 11 ग्रिड तैयार

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजना आरडीएसएस में इंदौर जिले का ग्यारहवां 33/11 केवी का ग्रिड ऊर्जीकृत कर दिया गया है। सिरपुर धार रोड में तैयार इस ग्रिड से हजारों उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा गुणवत्ता के साथ बिजली आपूर्ति होगी।

इंदौर जिले में आरडीएएस अंतर्गत 5 एमवीए क्षमता के कुल 11 ग्रिड तैयार हो चुके हैं। देश में आरडीएसएस अंतर्गत पहला ग्रिड इंदौर जिले के ईमलीखेड़ा अरविंदो अस्पताल के पास तैयार हुआ था। इसके बाद बड़ियाकीमा बिचौली के पास, राजोदा, गंगाबांध कंपेल, लिम्बोदागारी, सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल के पास, बिलावली तालाब के पास, देवास नाका, रसोमा चौराहे के पास, सुलकाखेड़ी पंचकुईया और अब सिरपुर में ग्रिड तैयार हो चुके हैं।

Related posts

मंत्रि-परिषद द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये संशोधनों को मंजूरी दी गई।

khabarsamayper

दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: नवंबर में पारा 9°C पहुंचा, सामान्य से 4.5° कम

khabarsamayper

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 11 हजार 400 पदों पर कर्मचारियों का चयन

khabarsamayper

Leave a Comment