Breaking Newsअन्य

इंदौर में होगा BRICS कृषि सम्मेलन 2026: 21 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के तहत कृषि कार्य समूह का अहम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 9 से 13 जून तक इंदौर के ग्रैंड शेरेटन होटल में आयोजित किया जाएगा।

इस पांच दिवसीय सम्मेलन में 21 देशों के कृषि मंत्री, वैज्ञानिक, नीति निर्धारक और विशेषज्ञ भाग लेंगे। आयोजन को लेकर मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान ने तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आयोजित यह सम्मेलन प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शहर की स्वच्छता, हरियाली, सजावट और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

साथ ही सम्मेलन के दौरान मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, पारंपरिक खान-पान और कृषि नवाचारों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। विदेशी प्रतिनिधियों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदेश भ्रमण और कृषि प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “वन विभाग’’ ग्रामीण अंचलों में विकास गतिविधियों का संचालन कर कहा वन, वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी है मध्यप्रदेश ने वाला एक प्रमुख संगठन है।

khabarsamayper

छतरपुर के किसान घसीटा अहिरवार बने मिसाल, नवाचार से बदली खेती की तस्वीर

khabarsamayper

400 करोड़ के निवेश से 1500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

khabarsamayper

Leave a Comment