Breaking News

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के लिये तेजी से काम किया जा रहा है

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के लिये तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उनके ही जिले में उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नागरिकों को उन्नत, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय भोपाल (जेपी हॉस्पिटल) में एमआरआई जांच सेवा केंद्र का लोकार्पण किया। एमआरआई सेवा प्रदान करने वाला जेपी हॉस्पिटल प्रदेश का पहला जिला चिकित्सालय बन गया है। 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और विस्तारित करने के लिए सरकार सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एमआरआई जांच सेवा उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी शीघ्र शुरू की जाएगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह सेवा सीजीएचएस दर से 30 प्रतिशत कम शुल्क पर नागरिकों को उपलब्ध होगी। साथ ही, आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत हितग्राहियों के लिए यह सेवा निःशुल्क रहेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वयं विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे सुधार न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की चुनौतियों को भी ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जेपी हॉस्पिटल में मार्च 2025 तक कैथ लैब और हृदय उपचार संबंधी सुविधाओं का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यहां कैथ लैब और सीटीवीएस सेवाओं के माध्यम से एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, हार्ट ट्रांसप्लांट और बाईपास सर्जरी जैसी उन्नत सेवाएँ उपलब्ध होंगी। इसके तहत 100 बिस्तरों की हृदय उपचार यूनिट स्थापित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में देरी न हो और सभी सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएँ निरंतर सशक्त हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। भविष्योनुमुखी चुनौतियों के दृष्टिगत स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त किया जा रहा है। चिकित्सकीय सहायक चिकित्सकीय पदों में 46 हज़ार से अधिक पदों में भर्ती की जा रही है। इन प्रयासों से सभी नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त होगी। विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम भोपाल अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

भोपाल एमआरआई केंद्र ₹10 करोड़ 50 लाख की लागत से स्थापित किया गया है, जिसमें भवन निर्माण, उपकरण और तकनीकी उन्नयन शामिल हैं। इसमें 1.5 टेस्ला UMR 580 मशीन लगाई गई है, जो हाल ही में लॉन्च उन्नत तकनीक से लैस है। यह तेज, सटीक स्कैनिंग, उन्नत इमेजिंग और ऊर्जा दक्षता सुनिश्चित करती है। केंद्र में प्रतिदिन 80 मरीजों की स्कैनिंग क्षमता है, न्यूनतम प्रतीक्षा समय और सटीक रिपोर्टिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करता है।

Related posts

बांस शिल्पकार समाज संयुक्त मोर्चा ने विशाल जनसभा एवं अक्रोश धरना-प्रदर्शन कर किया बिरोध प्रदर्शन। फिर गुंजा बागेश्वर थम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री महाराज की गिरफ्तारी का स्वर।

khabarsamayper

हरित क्रांति से हमारे देश ने खाद्यान्न उत्पादन में आत्म-निर्भरता हासिल कर ली है।

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment