Breaking Newsअन्य

एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने नौगांव, हरपालपुर और अलीपुरा थानों का निरीक्षण किया

छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने अनुभाग नौगांव के अंतर्गत थाना नौगांव, हरपालपुर और अलीपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर और गुंडा रजिस्टर, एमएलसी रजिस्टर, थानों के भवन एवं परिसर की जांच की गई। उन्होंने थानों में उपलब्ध उपकरण और संसाधनों, सीसीटीएनएस की कार्यप्रणाली, ई-समन और वारंट की स्थिति, तथा लंबित अपराधों और शिकायतों की समीक्षा की। इसके अलावा डायल 112 की कार्यप्रणाली और वाहनों की जांच भी की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीहोर में किया 113 करोड़ रूपये से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्प

khabarsamayper

महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में संवेदनशील नीतियां : डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

वर्ष 2024 प्रदेश में गौ-संरक्षण और संवर्धन के नाम रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में इस भारतीय वर्ष (चैत्र माह से फाल्गुन माह तक) को गौ-संरक्षण और संवर्धन वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया

khabarsamayper

Leave a Comment