Breaking Newsअन्य

एमपीटास पोर्टल पर लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों पर सख्ती, एक सप्ताह में निराकरण के निर्देश

नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में एमपीटास पोर्टल पर लंबित छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजनाओं के आवेदनों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से संबंधित वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लंबित प्रकरणों की संकुलवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान शासकीय कन्या पीजी कॉलेज छतरपुर में छात्रवृत्ति योजना के सैकड़ों आवेदन लंबित पाए गए। वहीं आवास सहायता योजना के भी बड़ी संख्या में आवेदन लंबित मिले।

इसके अलावा महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय में भी छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजनाओं के कई आवेदन लंबित पाए गए। लंबित प्रकरणों की अधिक संख्या पर सीईओ जिला पंचायत ने नाराजगी जताते हुए संबंधित संस्थाओं को एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं डाइट कॉलेज नौगांव के प्राचार्य के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी और पिछड़ा वर्ग विभाग के अधिकारियों को विद्यार्थियों के ओटीआर (OTR) पूर्ण कराने तथा एमपीटास पोर्टल पर लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

कलेक्टर-एसपी जमीन पर बैठे, विस्थापित ग्रामीणों संग जन चौपाल में सुनी समस्याएं

khabarsamayper

नई दिल्ली में अष्टलक्ष्मी महोत्सव के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

khabarsamayper

छतरपुर की बीड़ी कॉलोनी में मारपीट: पिता-पुत्र घायल, घटना का वीडियो आया सामने

khabarsamayper

Leave a Comment