Breaking Newsअन्य

एसपी अगम जैन का लवकुशनगर दौरा, एसडीओपी कार्यालय व थाना का किया औचक निरीक्षण

छतरपुर।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा एसडीओपी कार्यालय लवकुशनगर एवं थाना लवकुशनगर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान प्रकरणों सहित सभी लंबित मामलों व शिकायतों की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणवार शीघ्र निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, आवासीय भवनों की साफ-सफाई, हवालात, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, सीसीटीवी कैमरों एवं उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। साथ ही डिजिटल फीडिंग एवं डाटा संधारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं भी सुनीं तथा कार्य में सुधार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

निरीक्षण उपरांत एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

छतरपुर: कलेक्टर के निर्देश पर खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितता पर दो दुकानें सील

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने 9 वर्षीय बालक को अनुकंपा नियुक्ति, एसपी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

khabarsamayper

पति को गोद मे लेकर छतरपुर के कलेक्ट्रेट पहुंची पत्नी

khabarsamayper

Leave a Comment