Breaking News

औद्योगिक आपदा प्रबंधन विषय पर ग्वालियर में 7 मई को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की जायेगी।औद्योगिक आपदा प्रबंधन विषय पर ग्वालियर में 7 मई को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की जायेगी।

औद्योगिक आपदा प्रबंधन विषय पर ग्वालियर में 7 मई को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की जायेगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में होने जा रही इस मॉक ड्रिल में आपदा के दौरान अंजाम दिए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया जायेगा। यह मॉकड्रिल 7 मई को प्रात: लगभग 11.30 बजे गोले का मंदिर मुरैना रोड पर स्थित आईटीआई से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरलानगर तक होगी।

अधीक्षक भू-अभिलेख श्री रविनंदन तिवारी ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान आईटीआई से बिरला अस्तपाल तक ग्रीन कोरीडोर बनाकर आपदा प्रबंधन गतिविधियों को मूर्तरूप दिया जायेगा। इसके बाद बाल भवन में मॉकड्रिल पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले 6 मई को प्रात: 10 बजे बाल भवन में आपदा प्रबंधन पर टेबल टॉप एक्सरसाइज की जायेगी।

Related posts

छतरपुर में युवक पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला, पेट में 7 वार कर किया गंभीर घायल

khabarsamayper

20 मई को दवा दुकानें बंद, जन औषधि केंद्र और अस्पतालों की फार्मेसी रहेंगी खुली

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि नियमित अभ्यास से परीक्षा के दौरान बेहतर समय प्रबंधन में मदद मिलती है।

khabarsamayper

Leave a Comment