Breaking Newsअन्य

करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, कुछ घंटों के अंतराल में पति-पत्नी दोनों की मौत

भोपाल के बरखेड़ा बोंदर में 22 वर्षीय शिवानी और 26 वर्षीय सूरज अहिरवार की फांसी लगाने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात पहले शिवानी का शव घर के बेडरूम में मिला, जबकि कुछ घंटे बाद सूरज का शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला। दोनों ने 2021 में प्रेम विवाह किया था। शुरुआती जांच में वैवाहिक तनाव की बात सामने आई है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

जज्बा पुलिस अवार्ड–2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

khabarsamayper

छतरपुर में भूसे के घर से 72 लीटर अवैध शराब जब्त, ₹44 हजार की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

आगरा में दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं — सिलेंडर ब्लास्ट से मकान हुआ धराशायी!

khabarsamayper

Leave a Comment