Breaking Newsशिक्षा

कलेक्टर और एसपी ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी का रिजल्ट घोषित किया गया है। जिसमें छतरपुर जिले के 10वीं के 12 एवं 12वीं के 16 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आकर जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. एवं SP Chhatarpur श्री अमित सांघी ने प्रदेश स्तर एवं जिले स्तर के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। इस गौरवान्वित क्षणों पर एडीएम श्री नमः शिवाय अरजरिया, एएसपी श्री विक्रम सिंह, शिक्षा अधिकारी, स्कूलों के प्राचार्य एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री जीआर ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जीवन मे कंसल्टेंसी बहुत जरूरी है। सफलता को हासिल करने के लिए बार-बार निरंतर प्रयास करना चाहिए, तभी हम सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हमें किसी अच्छे सफल अचीवर्स को फॉलो करना चाहिए और हमेशा खुद की स्वयं से ही तुलना करना चाहिए। उन्होंने कहा बच्चों को पेरेंट्स और शिक्षकों का बहुत सपोर्ट मिलता है इनका हमेशा सम्मान करें।

एसपी श्री अमित सांघी ने कहा कि जिले के बच्चों की उपलब्धि सबसे ज्यादा आज माता पिता को गौरवान्वित कर रही है। उन्होंने कहा जीवन में सफल होने और एक बेहतर मुकाम व उपलब्धि हासिल करने समय का प्रबंधन बहुत जरूरी है। समय का सदुपयोग करें और पाबंध रहें।

इस उपलब्धि में विशेष रूप से स्कूलों में नियमित कक्षाओं का संचालन, समय से शिक्षकों की उपस्थिति और कक्षाओं में नियमित बच्चों की उपस्थिति होना रहा।

 

Related posts

बिलौआ क्षेत्र में छपामार कार्रवाई कर अवैध उत्खनन में लिप्त मशीनें जब्त कीं

khabarsamayper

काला जादू के नाम पर महिला से ठगी, मुंबई में 10 लाख रुपये की ज्वेलरी गायब

khabarsamayper

महिलाओं की आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता और अधिकार सम्पन्नता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

khabarsamayper

Leave a Comment