Breaking News

बागेश्वर धाम की धार्मिक महत्ता और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के जीवन पर आधारित होगी फिल्म – “द बागेश्वर सरकार”

अपनी चामत्कारिक शक्तियों, तेज तर्रार आवाज और ठेठ बुंदेली अंदाज के लिए जाने,जाने वाले बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की फैन फोलोविंग आज किसी सुपरस्टार से कम नहीं है, ऐसे में ये खबर कि उनके ऊपर कोई फिल्म आ रही है बहुत खास हो जाती है।

लोग धीरेन्द्र शास्त्री और उनकी चामत्कारिक शक्तियों से काफी प्रभावित हैं,ऐसे में फिल्म मेकर अभय प्रताप सिंह ने ऐलान किया है कि वो जल्द ही बागेश्वर धाम पर फ़िल्म बनाएंगे

अभय सिंह ने मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में कहा है कि वह बागेश्वर धाम की धार्मिक महत्ता पर फ़िल्म बना कर उनके धार्मिक, मानवतावादी और सामाजिक कार्यों को सिनेमा के जरिए दिखाएंगे, ये फिल्म APS Pictures के द्वारा प्रस्तुत की जाएगी
फ़िल्म में धीरेन्द्र शास्त्री के दादाजी और सन्यासी बाबा से जुड़ी सभी बातों को बताया जाएगा, फ़िल्म में धीरेन्द्र शास्त्री के जीवन की उन घटनाओं को भी बताया जाएगा जिनकी वज़ह से बाबा का जीवन प्रभावित ही नहीं परिवर्तित भी हुआ है।फिल्म में बाबा के बचपन से जुड़े किस्सों के साथ नीम करौली बाबा द्वारा बताई उन 4 बातों का भी जिक्र किया जाएगा जिन्हें वे किसी से नहीं बताते हैं

अभय सिंह ने फिल्म के Title पर की भी पुष्टि की है उन्होंने बताया है कि फिल्म का नाम “द बागेश्वर सरकार” होगा क्यूँकी इस फिल्म में वह बाबा से जुड़े सभी राज बताने वाले हैं, फिल्म में बाबा के द्वारा किए गए चमत्कारों को दिखाने की बात भी अभय सिंह ने की है

बागेश्वर धाम मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव से संबंधित हैं, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्म, प्रारंभिक शिक्षा और उनके दिव्य दरबार की शुरुआत भी गढ़ा में ही हुई है

 

Related posts

गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अनगौर के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा जिसमें युवक की हुई दर्दनाक मौत जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

khabarsamayper

केन्द्रीय सहकारी बैंक रात को क्यों खुला, महाप्रबंधक ने दिया स्पष्टीकरण* अरविन्द जैन

khabarsamayper

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 19 लोग घायल

khabarsamayper

Leave a Comment