Breaking News

कलेक्टर के निर्देशन में दूरस्थ क्षेत्र बकस्वाहा और लवकुशनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई

कलेक्टर के निर्देशन में दूरस्थ क्षेत्र बकस्वाहा और लवकुशनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई
रोड के दोनों तरफ हटाया गया अतिक्रमण, आवागमन होगा और भी सुगम
दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कड़ी कार्यवाही
——
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. द्वारा राजस्व समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन में बुधवार को दूरस्थ क्षेत्र बक्सवाहा में बाजना रोड वार्ड नंबर 13 एवं 14 अंतर्गत रोड किनारे अतिक्रमण करते हुए रोड के दोनों तरफ रखी गईं गुमटियों को नगर परिषद की टीम द्वारा हटाया गया। साथ ही रहवासियों द्वारा घरों के बाहर टीन सेड और रखे पत्थरों को हटाने की कार्यवाही की गई। इससे आमजन का आवागमन और सुगम हो सकेगा। साथ ही लोगों को समझाइश देते हुए कहा गया की दोबारा अतिक्रमण नहीं करें, नहीं तो संबंधित पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में लवकुशनगर में राजस्व एवं नगरीय निकाय द्वारा संयुक्त रूप से दुकानों के बाहर का अतिक्रमण, टीन सेड एवं सड़क के दोनो ओर के अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।

Related posts

बागेश्वर धाम की धार्मिक महत्ता और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के जीवन पर आधारित होगी फिल्म – “द बागेश्वर सरकार”

khabarsamayper

जब महिलाएँ आत्मनिर्भर होंगी, तो समाज और देश की प्रगति स्वतः सुनिश्चित होगी।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बढ़ते प्रदेश के कदम

khabarsamayper

Leave a Comment