Breaking News

कलेक्टर के निर्देशन में पटवारियों को दिया जा रहा तकनीकी प्रशिक्षण —–

कलेक्टर के निर्देशन में पटवारियों को दिया जा रहा तकनीकी प्रशिक्षण
—–
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिला पंचायत छतरपुर स्थित ई-दक्ष केंद्र में नवनियुक्त पटवारियों को राजस्व संबंधित विभिन्न कार्यों का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें वेब जीआईएस, आरसीएमएस, रोवर तकनीकी, सारा, ईटीएस सहित सामान्य कम्प्यूटर के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। अधीक्षक भू-अभिलेख आदित्य सोनकिया ने बताया की उक्त प्रशिक्षण के माध्यम से नवनियुक्त पटवारियों को सभी आवश्यक सॉफ्टवेयर पर कार्य करने हेतु सक्षम बनाया जा रहा है ताकि आगामी समय में वो फील्ड के साथ-साथ ऑनलाइन कार्यों को भी सुगमता से पूरा कर सकें। जिससे किसानों और हितग्राहियों को सभी सेवाएं त्रुटि रहित प्राप्त हो और सम्पूर्ण कार्य हो। उक्त प्रशिक्षण 28 मई 2024 तक दो सत्रों में चलेगा। एसएलआर के नेतृत्व में प्रशिक्षण श्री हर्ष चतुर्वेदी, श्री नीरज बाजपैयी, श्री नीरज पटेरिया, पटवारी श्री कमलेंद्र पटेल, श्री देवराज अहिरवार द्वारा दिया जा रहा है।

Related posts

निवेश वृद्धि से रोजगार के अवसर बढ़ाकर युवाओं, महिलाओं, किसानों का जीवन बदलना हमारी प्राथमिकता, इसमें सफलता भी मिल रही: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

जिन स्कूलों के बोर्ड परीक्षा परिणाम अच्छे नहीं रहे हैं वहाँ लगेंगीं अतिरिक्त कक्षाएँ

khabarsamayper

अवैध शराब प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार, बमनौरा पुलिस की कार्रवाई

khabarsamayper

Leave a Comment