Breaking News

कलेक्टर के निर्देशन में बागेश्वर धाम में फूड सेफ्टी अधिकारी ने दुकानों एवं होटलों का किया निरीक्षण

कलेक्टर छतरपुर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन 04 जुलाई 2025 को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बागेश्वर धाम ग्राम गढ़ा में मिठाई (प्रसाद) की दुकानो एवं खाने पीने के होटलों का फूड सेफ्टी अधिकारी द्वारा सघन निरीक्षण कर नमूने लेने की कार्यवाही की गयी। जिनमें बागेश्वर धाम में संचालित मॉ अन्नपूर्णा भंडारे का निरीक्षण कर चावल, दाल, मटर पनीर की सब्जी, कदु की सब्जी, छोले की सब्जी, बूंदी के लड्डू चावल की खीर एवं पूड़ी के नमूने लिये गये। इसके अलावा कृष्णा प्रसाद भण्डार, कसौधन मिष्ठान भण्डार, हनी मिष्ठान भण्डार, महादेव मिष्ठान भण्डार, कन्या होटल, श्रीराम मिष्ठान भण भण्डार, अग्रवाल मिष्ठान भण्डार, गुरु कृपा रेस्टोरेन्ट, सात्विक होटल एवं रेस्टोरेन्ट, कश्यपी पाल मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर 02 नमूने मगज के लड्डू, 03 नमूने मावा पेड़ा, 01 केसर पेडा, 02 नमूने घी, 01 जीरामन पोहा मसाला. 01 बूंदी लड्डू एवं 01 मोती चूर के लड्डू इस प्रकार कुल 19 नमूने जॉच हेतु लिये गये। जिन्हें जॉच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जायेगा। इसके साथ ही खाद्य कारोबार कर्ताओं को बारिश को मौसम होने से साफ सफाई रखने एवं खाद्य सामग्री को ढक कर रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेद प्रकाश चौबे, श्री संतोष तिवारी, एवं सहायक कमरूद्दीन खान मौके पर उपस्थित रहें।

Related posts

सचिव गयाप्रसाद दुवे पर गिरी निलंबन की गाज। जिला सीईओ ने किया निलंबित अब गिरीश शर्मा होंगें ग्राम पंचायत पिपट के सचिव

khabarsamayper

जिला मजिस्ट्रेट ने गुरू पूर्णिमा पर्व पर श्री बागेश्वर धाम में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो को सुचारू व्यवस्था के लिए कार्य आवंटित किए व्यवस्थाओं को सुचारू रखने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए

khabarsamayper

जिले में एसएसटी टीमों द्वारा अवैध गतिविधियों को रोकने सघन वाहन चैकिंग आरओ एवं एआरओ ने किया औचक निरीक्षण

khabarsamayper

Leave a Comment