Breaking News

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने सिविल सर्जन को दिए कड़े निर्देश

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने सिविल सर्जन को दिए कड़े निर्देश
मरीज के साथ एक ही अटेंडर को रहने के स्पष्ट निर्देश
मरीजों को धूप से बचाने गेट से अस्पताल बिल्डिंग तक केनोपी लगाने के निर्देश
अस्वच्छता मिलने पर सफाई एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश
——-
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने जिला अस्पताल छतरपुर का मंगलवार की शाम औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं मरीजों को मिलने वाले उपचार के संबंध में सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने आईसीयू, महिला वार्ड, बर्न वार्ड, पुलिस चौकी सहित विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। साथ ही जिला अस्पताल के पार्क, ऑक्सीजन प्लांट एवं निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पार्क को सुबह शाम मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए खोले रखने के निर्देश दिए और घास कटाई में लापरवाही करने पर माली को बदलने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री जी.आर. ने सिविल सर्जन को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए की मरीज के साथ एक ही अटेंडर रहे। उन्होंने ब्लड कलेक्शन बस को सीएमएचओ कार्यालय में खड़ा करने के निर्देश दिए और गुटखे के पीक मिलने पर पेंट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बाथरूम में अस्वच्छता मिलने पर सफाई एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरपालिका को अस्पताल के बाहर तीव्र प्रकाश के लाइट्स लगाने के निर्देश दिए तथा अस्पताल परिसर में जो अनुपयोगी छोटे-छोटे टीन सेड कंपाउंड है उन्हें डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए। साथ ही धूप से बचने के लिए गेट से अस्पताल बिल्डिंग तक छाया के लिए केनोपी लगाने के ईई पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में बने रेन बसेरे का भी निरीक्षण किया और अस्पताल में कही भी सोने वाले लोगो को रुकाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर के अंदर के रोड को ठीक कराने एवं अनावश्यक पड़े मलबे को हटाने के निर्देश दिए।

Related posts

PVTG समुदायों के घरों में पहुंचेगी बिजली — भारिया, बैगा और सहरिया परिवारों के विद्युतीकरण के लिए 78.94 करोड़ की स्वीकृति

khabarsamayper

UP के मिर्जापुर में दिल दहला देने वाली वारदात: दो मासूमों की हत्या के बाद मां ने दी अपनी जान

khabarsamayper

Sagar News: हनीमून पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, UP से घूमने आए पति ने सागर के किले में दिया घटना को अंजाम,

khabarsamayper

Leave a Comment