Breaking News

कलेक्टर ने जिलेभर के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति होने पर मारुति कनस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के संबंध में नोटिस देकर 7 दिवस में जवाब लेने के ईई पीआईयू को निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में निर्माण कार्यों को समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी, ईई पीडब्ल्यूडी श्री आरएस शुक्ला, ईई डब्ल्यूआरडी श्रीमती लता वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री जैसवाल ने एनएचएआई, पीएम जीएसवाई, सेतु निर्माण, लो.नि.एनएच, डब्ल्यूआरडी, पीआईयू, पीडब्ल्यूडी छतरपुर, सीएम राइज विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने एनएचएआई अंतर्गत सागर कबरई प्रोजेक्ट में पैकेज 3 एवं पैकेज 4 में बड़ामलहरा, बिजावर, महाराजपुर, छतरपुर में एकत्र हुए खातों की जानकारी लेते हुए अंशनिर्धारण कराने एवं शीघ्र भुगतान कराने के निर्देश दिए।

पीएम जीएसवाई अंतर्गत बड़ामलहरा में रामटोरिया से घुवारा, बमनौरकला से घुवारा के शेष रोड निर्माण के कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।साथ ही प्रगतिरत पुलों की समीक्षा करते हुए केल नदी ब्रिज की प्रगति, जियो टैग हैबिटेशन, संपर्कता सर्वे में कनेक्टेड, अनकनेक्टेड हैबिटेशन लिस्ट की भी समीक्षा की।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने लोक निर्माण (सेतु निर्माण) विभाग की बारीगढ़- गहवरा-गौरीहार मार्ग में केल नदी पर पुल निर्माण की भौतिक प्रगति में गति बढ़ाने के निर्देश दिए एवं बड़ामलहरा कायन मार्ग में काठन नदी पर पुल निर्माण में धीमी प्रगति होने पर अष्टविनायक कंपनी के ठेकेदार को टर्मिनेट करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लो.नि.(राष्ट्रीय राजमार्ग) के अंतर्गत हरपालपुर-बायपास मार्ग के निर्माण की भौतिक प्रगति में शेष डब्ल्यूएमएम के काम समय सीमा में न होने एवं धीमी प्रगति पर इंफ्राकोन अहमदाबाद कंपनी के ठेकेदार को नोटिस जारी करने एवं पेनाल्टी अधिरोपित करने के लिए एसडीओ एनएच को निर्देश दिए। इसके अलावा गुलगंज से अमानगंज मार्ग में बराना नदी से केन नदी के कार्य में धीमी प्रगति होने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिएजल संसाधन विभाग अंतर्गत कलेक्टर ने काठन बृहद परियोजना, गढ़ी सेमरा तालाब, पिपरिया तालाब की भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए भू अर्जन करने के लिए कहा एवं नेगुवा तालाब में गति बढ़ाने के लिए कहा। वहीं तेंदुआ नाला तालाब के संबंध में संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार से अतिक्रमण मुक्त की कार्यवाही के लिए भी कहा।

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग भवन नौगांव पीआईयू विभाग के प्रगतिरत कार्यों में बछरावनी में हाई स्कूल निर्माण में धीमी प्रगति होने पर मारुति कनस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के संबंध में नोटिस देकर 7 दिवस में जवाब लेने के ईई पीआईयू को निर्देश दिए। साथ ही बछौन में उप तहसील के निर्माण पूर्ण होने पर जल्द लोकार्पण कराने के निर्देश दिए। बड़ामलहरा में 2 नवीन न्यायालय भवन निर्माण में धीमी प्रगति पर बैंक कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

*भौतिक एवं वित्तीय प्रगति में गलत जानकारी दर्ज होने पर ईई पीआईयू को नोटिस*

*महाराजपुर में 5 करोड़ के कार्य में मात्र 25 हजार की पेनाल्टी लगाने पर जताई नाराजगी, नोटिस जारी के निर्देश*

इसके अलावा ईई पीआईयू को छतरपुर में नवीन आदर्श महाविद्यालय की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति में गलत जानकारी दर्ज होने पर नोटिस एवं महाराजपुर में 30 विस्तरीय सामुदायिक भवन निर्माण में 5 करोड़ के काम में बहुत कम मात्र 25 हजार की पेनाल्टी लगाने पर नाराजगी व्यक्त की और ईई पीआईयू को शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए और गौरीहार कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार पर ब्लैकलिस्ट की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग छतरपुर के मुड़वारा से बम्होरी पुरवा मार्ग के निर्माण में ईई पीडब्ल्यूडी को गति लाने के लिए कहा एवं एमपीबीडीसी को बारीगढ़ सीएम राइज स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्यों को गति बढ़ाते हुए समय सीमा में करने के निर्देश दिए।

Related posts

महिलाओं की आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता और अधिकार सम्पन्नता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अक्टूबर को ओरछा के प्रवास पर रहेंगे

khabarsamayper

“शक्ति दीदी” के रूप में पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर का काम कर रहीं महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर तो बनी ही हैं, उनका आत्म बल व आत्म सम्मान भी बढ़ गया है। यह कहना है काल्पीब्रिज के समीप स्थित गणेश पेट्रोल पंप पर काम कर रहीं शक्ति दीदी श्रीमती लता राजौरिया का। लता जैसी जिले की 35 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी के रूप में ग्वालियर शहर, डबरा व भितरवार स्थित पेट्रोल पंपों पर सफलतापूर्वक फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी निभा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप ग्वालियर जिले में जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने “शक्ति दीदी” योजना शुरू की है। जिसके तहत ऐसी महिलाओं को शक्ति दीदी बनाकर पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाई जा रही है जो जरूरतमंद हैं, अपनों द्वारा उपेक्षित हैं अथवा जिनके पति का असमय निधन हो चुका है। शक्ति दीदी के रूप में पेट्रोल पंप पर काम कर रहीं महिलायें कहती हैं कि अब हमें छोटी-मोटी जरूरतों के लिये किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ते। हमें सरकार की लाड़ली बहना योजना व नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का लाभ भी मिल रहा है। इससे हमारे परिवार के दिन अब अच्छे से गुजर रहे हैं। महिलाओं को फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में काम करने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक का इनका ड्यूटी टाइम निर्धारित कराया गया है। जिन पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी काम कर रही हैं उन पर पुलिस द्वारा लगातार गश्त किया जाता है। साथ ही एक वॉट्सएप ग्रुप भी तैयार कराया गया है, जिस पर शक्ति दीदियों के साथ-साथ संबंधित पुलिस थाना, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी एवं पेट्रोल पंपों के संचालकों के नाम जुड़े हैं। खाद्य विभाग के अधिकारी भी शक्ति दीदियों का हालचाल जानने नियमित रूप से पेट्रोल पंपों पर पहुँचते हैं। जिन पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी काम कर रही हैं, वहाँ सकारात्मक माहौल बना है। पेट्रोल पंप संचालक कहते हैं कि छोटी-मोटी बातों को लेकर उपभोक्ताओं के साथ आए दिन होने वाला मुँहवाद अब नहीं होता। शक्ति दीदियों को मासिक मानदेय के रूप में 8 हजार रूपए मिलते हैं। साथ ही कुछ पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा तेल की बिक्री पर अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है। इससे सभी शक्ति दीदी मन लगाकर काम करती हैं। लता व कुसुमा कहती हैं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने हम सब लोगों को आर्थिक व मानसिक रूप से सशक्त बना दिया है।

khabarsamayper

Leave a Comment