Breaking News

कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में छतरपुर जिले की जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई।

कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में छतरपुर जिले की जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती तपस्या परिहार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान यूआईडीएआई प्रबंधक तथा जिला प्रबंधक ई गर्वर्नेस के साथ ही इंडिया पोस्ट, मोहेला एवं बाल विकास विभाग, वीएसएनएल, सीएससी, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सहित विभिन्न सम्बधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में यूआईडीएआई प्रबंधक तथा जिला प्रबंधक ई गर्वर्नेस ने जिले में आधार से संबधित गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सीईओ जिला पंचायत द्वारा जिले में उपलब्ध सभी आधार किटों को समयबद्ध तरीके से क्रियाशील करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले में आधार कार्ड नामांकन और अद्यतन की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। जैसे जिले में उपलब्ध सभी आधार किटों को समयबद्ध तरीके से क्रियाशील किया जाना, बच्चों के नए आधार नामांकन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की मोबाइल आधार किट से गांवों में शिविर, संबंधित तहसीलदार द्वारा 18+ वयस्क नए आधार नामांकन सत्यापन मामलों का शीघ्र निपटान इत्यादि।
जिलेवासियों से अपील की गई कि वे अपने 5-7 और 15-17 वर्ष की आयु के बच्चों के आधार में लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करा ले और आधार से अपने दस्तावेज अपडेट करा लें, यदि पिछले 10 वर्षों में एक भी बार अपडेट नहीं किया गया है। यूआईडीएआई प्रबंधक ने बताया कि निवासी यूआईडीएआई वेबसाइट (https://bhuvan- app3.nrsc.gov.in/aadhaar) पर अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र का पता लगा सकते हैं और साथ ही यह भी कहा कि 18+ नए आधार नामांकन की सुविधा सभी डाकघरो और लोक सेवा केंद्रों में उपलब्ध है।

Related posts

छतरपुर: “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नौगांव पुलिस ने 24 घंटे में गुमशुदा बालक को किया बरामद

khabarsamayper

वर्षा जल सहेजने एवं पुरानी जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार के उद्देश्य से ग्वालियर जिले में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप “जल गंगा संवर्धन” अभियान चलाया जा रहा है।

khabarsamayper

झारखंड के युवक की सऊदी अरब में मौत, पुलिस और स्मगलरों के बीच क्रॉस फायरिंग में गई जान

khabarsamayper

Leave a Comment