Breaking News

कलेक्टर ने दो हल्का पटवारियों को किया निलंबित

कलेक्टर ने दो हल्का पटवारियों को किया निलंबित
नामांतरण आदेशों का अमल नहीं करने पर हुई कार्यवाही
—–
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने मंगलवार को दो हल्का पटवारियों को आदेशों का अमल नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तहसील चंदला हल्का पटवारी लवरहा श्री मातादीन अनुरागी द्वारा आवेदक श्री अविनाष के नामांतरण के आदेश का राजस्व प्रकरण में आदेश पारित होने के दिनांक के एक माह तक आदेश को राजस्व अभिलेख में दर्ज नहीं किया गया। हल्का पटवारी श्री राजबाहदुर त्रिपाठी नीवीखेडा तहसील गौरिहार द्वारा आवेदक श्री संतोष पाल के नामांतरण के आदेश का राजस्व प्रकरण में आदेश पारित होने के दिनांक के एक माह तक आदेश को राजस्व अभिलेख में दर्ज नहीं किया गया। उक्त कदाचरण पर दोनों पटवारियों को सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण अपील 1966 क नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही संबंधित तहसील मे मुख्यालय नियत किया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार निलंबन भत्ता देय होगा। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Related posts

सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को दिया 4 नए मेडिकल कॉलेजों के भूमि-पूजन का आमंत्रण

khabarsamayper

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ, छतरपुर पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

khabarsamayper

रामनवमीं के दिन मैं तपोभूमि चित्रकूट में आकर धन्य हो गया।

khabarsamayper

Leave a Comment