Breaking Newsअन्य

“ऑपरेशन मुस्कान” में छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता – हरियाणा व किशनगढ़ से 2 गुमशुदा बालिकाएँ सुरक्षित बरामद

छतरपुर पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत थाना बमीठा पुलिस ने दो गुमशुदा बालिकाओं को सफलतापूर्वक तलाश कर उनके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया। एक बालिका हरियाणा राज्य के भिवानी जिले से जबकि दूसरी थाना किशनगढ़ क्षेत्र से बरामद की गई।

जिले में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत वर्ष 2025 में अब तक 438 से अधिक गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित खोजा जा चुका है, जबकि केवल नवंबर माह में 48 बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है।

अन्य जिलों और राज्यों से गुम होकर छतरपुर क्षेत्र में मिलने वाले बच्चों एवं व्यक्तियों को भी पुलिस द्वारा संबंधित थानों से समन्वय कर सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुँचाया जा रहा है।

एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय एवं टीम—एसआई शिव प्रसाद, प्रधान आरक्षक सुरेश यादव, सुदेंद्र सिंह, महिला आरक्षक ज्योति सिंह व अंकिता सिंह—की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह सफलता छतरपुर पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का परिचायक है।

Related posts

महाकाल मंदिर में भस्मारती से पहले विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक और राजस्वरूप में श्रृंगार

khabarsamayper

पीथमपुर में 1000 करोड़ के नए निवेश की तैयारी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले श्याम स्टील एंड पावर के पदाधिकारी

khabarsamayper

थाना मातगुवां ने किया सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा, 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार लूटा गया मशरूका करीब सवा 2 किलो के चांदी के जेवरात कीमती पौने दो लाख रुपये बरामद कर घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल की गई जप्त

khabarsamayper

Leave a Comment