Breaking News

पीडीएस के खाद्यान्न के संबंध मे सर्वसाधारण एवं पात्र उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है

पीडीएस के खाद्यान्न के संबंध मे सर्वसाधारण एवं पात्र उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि जिला नर्मदापुरम से रैक द्वारा जिले को प्राप्त 2600 मीट्रिक टन गेंहू जो कि नौगांव प्रदाय केन्द्र में नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में प्रदाय किया गया था, उन दुकानों से उस विवादित गेंहू को वापिस कर अपग्रेड कराने की कार्यवाही की जा रही है तथा गेहूँ बदलकर उ.मू.दुकानों में मानक स्तर का एफएक्यू गेहूँ प्रदाय कर दिया गया है, जिसे वितरण किया जा रहा है। साथ ही वाया रोड जिला नर्मदापुरम से प्राप्त अमानक स्तर का (नॉन एफएक्यू) गेंहू सेवा सहकारी समिति सांडिया, लोकेश वेयरहाउस जिला नर्मदापुरम से उपार्जित होकर जिले को प्राप्त हुआ था, ऐसी संबंधित उपार्जन समिति एवं वेयरहाउस के विरूद्ध ब्लेक लिस्ट करने एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निगम के प्रबंध संचालक को लेख किया गया है एवं स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा भी संबंधित उपार्जन केन्द्र एवं वेयरहाउस के विरूद्ध ब्लेक लिस्ट करने की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है

 

Related posts

बिजावर जनपद पंचायत की कार्य शैली पर सवालिया निशान एई और उपयंत्रियों पर लग रहे गंभीर आरोप बगैर कार्य किए राशि आहरित कर लेने की शिकायतें

khabarsamayper

जनता के साथ विश्वासघात किया सिंधिया —

khabarsamayper

दो दिवसीय भोपाल दौरे के बाद दिल्ली रवाना हुए अमित शाह, CM मोहन यादव ने दी विदाई

khabarsamayper

Leave a Comment