Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस ने कोचिंग सेंटर व विद्यालयों का किया निरीक्षण, छात्रों की सुरक्षा पर फोकस

छतरपुर पुलिस ने जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कोचिंग सेंटर एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संचालकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।
खास तौर पर छात्राओं से महिला पुलिस टीम ने मार्ग में आने वाली किसी भी समस्या, छेड़छाड़ या असुरक्षा की स्थिति पर खुलकर बात की और उन्हें निःसंकोच पुलिस तक अपनी बात पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित किया।
संस्थानों के आसपास यातायात व्यवस्था, सुरक्षा संवेदनशील स्थानों तथा दुकानों व गुमटियों की भी जांच की गई। सभी बिंदुओं को बीट पुस्तिका में दर्ज कर सुरक्षा में और सुधार करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

छतरपुर: संत रविदास जयंती को लेकर पुलिस ने किया जनसंवाद, शांति व यातायात व्यवस्था पर जोर

khabarsamayper

पिता की हत्या के बाद बेटी ने लगाई सुरक्षा की गुहार, धमकी और प्रताड़ना के लगाए आरोप

khabarsamayper

पंजाबी सिंगर हरफ चीमा ने फाज़िल्का में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, गांव गोद लेने का किया वादा

khabarsamayper

Leave a Comment