Breaking Newsअन्य

छतरपुर में नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण, यातायात जागरूकता की दिशा में बड़ा कदम

छतरपुर पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता के उद्देश्य से थाना यातायात परिसर में नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्रीमती डॉ. हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री, पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन एवं छतरपुर सदर विधायक श्रीमती ललिता यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क में आमजन, विशेषकर बच्चों और युवाओं को यातायात नियमों की व्यावहारिक जानकारी देने के लिए यातायात संकेतक, सिग्नल लाइट, बस स्टैंड, स्कूल, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, ज़ेबरा क्रॉसिंग, फुटपाथ, स्पीड लिमिट, रोड सेफ्टी, सकरी सड़क, पुलिया एवं गलियों से संबंधित मॉडल, बोर्ड व बैनर लगाए गए हैं।

इसके साथ ही आकर्षक चित्रकारी के माध्यम से हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने, मोबाइल फोन पर बात न करने, गलत ओवरटेकिंग से बचने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों को प्रभावी रूप से दर्शाया गया है, जिससे सड़क दुर्घट

Related posts

राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह स्वागत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक-दूसरे को पुष्प-गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी।

khabarsamayper

लाड़ली बहना योजना: सशक्त मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 1857 करोड़ रुपये का अंतरण

khabarsamayper

पान मसाला, सिगरेट और गुटखा हुए महंगे, अब लगेगा 40% ‘स्पेशल जीएसटी’

khabarsamayper

Leave a Comment